पोड़ी उपरोड़ा। यादव समाज द्वारा गुरसिंया सर्कल के मरखी माता मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के 6 से 7 पंचायतों से बड़ी संख्या में यादव समाज के बंधु-जन शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और नव-निर्वाचित सर्कल अध्यक्ष श्री गणेश यादव के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी नीतिन यादव को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 1001 रुपये की राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र यादव, कृष्ण यादव, रवि शंकर यादव, कन्हैया लाल यादव, दिल लखन यादव, पंचराम यादव, मनरखन यादव, देवसाय यादव, लालसाय यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना रहा।









