Home चर्चा में भाजपा के युवा तुर्क पीयूष मिश्रा ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से...

भाजपा के युवा तुर्क पीयूष मिश्रा ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

3
0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की हाल ही में घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर संगठन में उत्साह और जोश का माहौल है। इसी क्रम में भाजपा के युवा तुर्क के रूप में पहचान बनाने वाले पीयूष मिश्रा ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कंडेय, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, ऋतु चौरसिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश शहर कार्यालय मंत्री प्रितेश गांधी, आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लै सहित अन्य पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने सभी को पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इसी कड़ी में पीयूष मिश्रा ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन से भी मुलाकात की और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा की नई कार्यकारिणी हर दृष्टि से बैलेंस्ड और जबरदस्त टीम है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी के नेतृत्व में यह नई टीम पार्टी को मजबूत करने की दिशा में नए आयाम लिखेगी।

पीयूष मिश्रा ने अपने प्रिय मित्र, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर से भी भेंट की और कहा कि संगठन के भीतर युवाओं की भागीदारी आने वाले समय में पार्टी को और अधिक ऊर्जा प्रदान करेगी।

मुलाकात के उपरांत पीयूष मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और परिश्रम के साथ निर्वहन करेंगे तथा छत्तीसगढ़ भाजपा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here