योगेन्द्र राठौर
कोरबा। छात्र राजनीति से सक्रिय रूप से जुड़े हेमंत केवट को कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष (ग्रा.) मनमोहन राठौर ने आदेश जारी कर हेमंत केवट को यह जिम्मेदारी सौंपी।

संगठन ने भरोसा जताया है कि हेमंत केवट कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हेमंत केवट को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।









