रायपुर, 17 अगस्त 2025
प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 18 अगस्त, सोमवार को कोरबा पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री देवांगन सुबह 11:30 बजे जिला पंचायत सभागृह में नगर निगम कोरबा से जुड़े विकास कार्यों और विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक़ वे सुबह 11:15 बजे चारपारा कोहड़िया से जिला पंचायत सभागृह के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद दोपहर 4:30 बजे रूमगड़ा निवासी श्री कृष्ण कुमार जी के परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत मंत्री रायपुर के लिए रवाना होंगे।









