मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी- भरतपुर महिला बाल विकास विभाग की लापरवाही सामने निकल कर आया है कि ग्राम पंचायत केसोड़ा आंगनवाड़ी भवन पूर्ण रूप से जर्जर, एक साल से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन प्रधानमंत्री आवास के बने भवन पर हो रही है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मीडिया के द्वारा जायजा लिया गया कि प्रधानमंत्री आवास में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन क्यों, तब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बताया गया ,कि आंगनवाड़ी भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है सभी दीवारों में दरारें आ गई है। इसलिए एक वर्ष से प्रधानमंत्री आवास में आंगनबाड़ी का संचालन करती आ रही हूं। उच्च अधिकारियों की जानकारी होने के बावजूद भी आज तक नहीं किया गया कोई पहल, जिससे मैं मजबूरन आंगनबाड़ी का संचालन प्रधानमंत्री आवास योजना से बने भवन पर करती हूं। जिससे कोई अप्रिय घटना घटित ना हो, प्रधानमंत्री आवास में भी पर्याप्त जगह न होने पर भी मुसीबत झेलते हुए आंगनबाड़ी का संचालन करती आ रही हूं। ग्राम पंचायत एवं परियोजना कार्यालय उक्त जानकारी से अवगत है, लेकिन नहीं निभाई जा रही है जिम्मेदारी। वही प्रधान आवास का भी प्लास्टर उखाड़ रहा है । बच्चों को बैठाने में कठिनाइयां होती है। फिर भी बच्चों की भविष्य के साथ किसी प्रकार की कोई घटना ना हो, इसलिए मैं प्रधानमंत्री आवास में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन कर रही हूंऋ उच्च अधिकारियों का अब तक मुझे किसी प्रकार की कोई प्रलोभन नहीं मिला है। ना ही कोई जायजा लेने के लिए यहां तक कभी आए हैं। अब देखना यह है कि विभाग या उच्च अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी भवन के लिए क्या व्यवस्था की जाती है या फिर इसी तरह से जर्जर प्रधानमंत्री आवास भवन पर आंगनबाड़ी का संचालन चलता रहेगा। यह एक जांच का विषय बना हुआ है उच्च अधिकारियों को मौका स्थल की जांच कर, किसी शासकीय भवन का तात्कालिक व्यवस्था करते हुए आंगनबाड़ी का संचालन की समुचित व्यवस्था कराया जाना चाहिए। जिससे आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सुचारु रूप से हो। और बच्चों का भविष्य किसी अप्रिय अनहोनी से बचाया जा सके।









