नई दिल्ली-
एशिया कप 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं और भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें आज यानी 19 अगस्त पर टिकी हैं। चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर की अगुवाई में मुंबई में होने वाली बैठक के बाद टीम इंडिया का अंतिम स्क्वाड घोषित किया जाएगा। इस अहम मीटिंग में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद रह सकते हैं।
ऑलराउंडर्स पर सबसे बड़ी जंग
इस बार चयन का सबसे बड़ा मुद्दा ऑलराउंडर्स को लेकर है। टीम इंडिया के पास इस समय 6 बड़े विकल्प हैं, लेकिन संभावना है कि केवल 5 को ही जगह मिलेगी।
हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल की एंट्री लगभग पक्की मानी जा रही है।
शिवम दुबे और रियान पराग भी मजबूत दावेदार हैं।
वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि हेड कोच गौतम गंभीर हमेशा बैलेंस्ड टीम बनाने के लिए ऑलराउंडर्स को अहमियत देते रहे हैं।
अब तक का प्रदर्शन (ऑलराउंडर्स)
हार्दिक पंड्या – 114 मैच, 1812 रन, 94 विकेट
अक्षर पटेल – 71 मैच, 535 रन, 71 विकेट
रियान पराग – 9 मैच, 106 रन, 4 विकेट
शिवम दुबे – 35 मैच, 531 रन, 13 विकेट
नीतीश कुमार रेड्डी – 4 मैच, 90 रन, 3 विकेट
वाशिंगटन सुंदर – 54 मैच, 193 रन, 48 विकेट
संभावित टीम इंडिया (Asia Cup 2025)
बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल
विकेटकीपर: संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल / जितेश शर्मा
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रियान पराग, नीतीश रेड्डी / वाशिंगटन सुंदर
स्पिनर: कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा / प्रसिद्ध कृष्णा
अब देखना दिलचस्प होगा कि चयन समिति किस खिलाड़ी पर भरोसा जताती है और कौन सा बड़ा नाम बाहर होता है।









