संवाददाता- निलेश सिंह
अकलतरा:
क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पबद्ध विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह के प्रयास रंग ला रहे हैं। लोक निर्माण विभाग से लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से 04 सड़कों के निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है।
स्वीकृत सड़कें इस प्रकार हैं –
1️⃣ चंदनिया से ढोरला पहुंच मार्ग
2️⃣ मुख्य मार्ग से बछोद–चंदनिया पहुंच मार्ग
3️⃣ बलौदा लाईनपारा से ढोरला पहुंच मार्ग
4️⃣ औराईकला नहर मार्ग
इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण अंचल के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों में सीधा लाभ पहुंचेगा। क्षेत्रवासियों ने इस स्वीकृति पर विधायक जी का आभार व्यक्त किया है और इसे विकास की नई दिशा बताया है।

विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा –
“मैं क्षेत्र के विकास के संकल्पित हूँ। आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण सड़क मार्गों को स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयासरत हूँ।”









