Home छत्तीसगढ़ CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज बदला, कई जिलों...

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज बदला, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

13
0

रायपुर-

छत्तीसगढ़ में लगातार बदलते मौसम ने राजधानी समेत कई जिलों में राहत और सतर्कता दोनों का माहौल बना दिया है। मंगलवार को हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बरसात और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

कहां-कहां हुई बारिश?

दक्षिण तटीय ओडिशा पर बने अवदाब के असर से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में कई जगह मध्यम से भारी बारिश हुई।

नारायणपुर में 14 सेमी, औंधी में 10 सेमी, जबकि बास्तानार, दरभा और भैरमगढ़ में 8 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

जगदलपुर, नानगुर और कटेकल्याण समेत कई स्थानों पर 6–7 सेमी बारिश हुई।

बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंटा और अन्य क्षेत्रों में 5 सेमी तक वर्षा हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 20 अगस्त से दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।

मौसम प्रणाली की स्थिति

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर बना अवदाब पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ रहा है और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। वहीं मानसून की द्रोणिका दीव, सूरत, नंदुरबार, अमरावती और दक्षिण ओडिशा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इस कारण प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आने वाले दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बुधवार सुबह कई जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर बारिश का अलर्ट जारी किया।

ऑरेंज अलर्ट : कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली। इन जगहों पर मेघगर्जन, बिजली गिरने और तेज़ हवा (30–40 किमी/घंटा) के साथ मध्यम वर्षा की आशंका है।

यलो अलर्ट : बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, कोरबा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत कई जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान : लगभग 32 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान : लगभग 26 डिग्री सेल्सियस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here