रायपुर-
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपने सहयोगी मंत्रियों के बीच विभागों का स्पष्ट वितरण कर दिया।
किस मंत्री को मिला कौन-सा विभाग?
गजेंद्र यादव – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग
गुरु खुशवंत साहेब – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग
राजेश अग्रवाल – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग
मुख्यमंत्री का संदेश
“मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सुस्पष्ट कार्य विभाजन और दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट सहयोगी नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए तैयार हैं। सभी मंत्री प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने तथा विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने को पूरी प्रतिबद्धता के साथ तत्पर हैं।”
जानिए किसे मिला कौन सा विभाग –










