Home चर्चा में बस्तर ओलंपिक के लिए ट्रेक सूट खरीदी में भाजपा सरकार ने किया...

बस्तर ओलंपिक के लिए ट्रेक सूट खरीदी में भाजपा सरकार ने किया घोटाला: सुशील मौर्य

6
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 

= 1539 रुपए का ट्रैक सूट खरीदा गया 2499 रू. में=
= एडिडस कंपनी को किया गया नजरअंदाज: मौर्य =
जगदलपुर। बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बस्तर ओलंपिक को लेकर भाजपा सरकार और युवा एवं खेल विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मौर्य ने बस्तर ओलंपिक के लिए ट्रैक सूट खरीदी में घोटाले का बड़ा आरोप लगाया है।
आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जिस बस्तर ओलंपिक को लेकर प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे उसी बस्तर औलंपिक में ट्रैक सूट खरीदी में साय सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। 4900 ट्रैक सूट खरीदी के लिए निविदा बुलाई गई, जिसमें क्वालीफाई करने वाली 5 कंपनियां एक ही ब्रांड शिव नरेश स्पोर्ट्स प्रा.लि. से जुड़ी थी। सभी पांचों कंपनियों ने एक ही ट्रैक सूट मॉडल आर्टिकल कोड 459 ए के लिए बोली लगाई थी। इनमें शिव नरेश स्पोर्ट्स प्रा.लि. को एल 1 घोषित किया गया तथा उससे 2499 रुपये की दर पर ट्रैक सूट खरीदे गए। कुल 10 कंपनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया, इसमें एआर नीच फैब, एडिडस, हिंद स्पोर्ट्स, नरेन संस ट्रॉफी वाले, रिद्धि-सिद्धि सॉल्यूशन, शैम स्पोर्ट्स, शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, स्पोर्टटेक्स, वरना डिसप्ले और विनायक वेंचर्स शामिल थे। टेक्निकल बिड में केवल 5 कंपनियां शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, वरना डिसप्ले सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, नरेन संस, विनायक वेंचर्स और रिद्धि-सिद्धि सॉल्यूशन ने क्वालीफाई किया। बाकी कंपनियां टेक्निकल बिड में ही डिस क्वालीफाई कर दी गई। एडिडस जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी को भी टेक्निकल बिड में बाहर कर दिया गया।
बॉक्स
दर में 960 रुपए का अंतर: सुशील
कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने कहा कि खेल विभाग ने शिव नरेश ब्रांड के जिस ट्रैक सूट को 2499 रूपए प्रति यूनिट की दर से खरीदा, वही ट्रैक सूट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 1539 रूपए में उपलब्ध है। यानि प्रति यूनिट ट्रैक सूट पर 960 रूपए का अंतर पाया गया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि खेल विभाग ने 4 हजार 900 ट्रैक सूट की खरीदी के लिए 2499 रूपए प्रति यूनिट की दर से कंपनी को 1 करोड़ 22 लाख 45 हजार रूपए का भुगतान किया है। कंपनी की वेबसाइट में दी गई 1539 रूपए की दर पर अगर ट्रैक सूट की खरीदी की जाती तो खेल विभाग को महज 75 लाख 41 हजार 100 रूपए का ही भुगतान करना होता। इससे करीब 47 लाख रूपए की बचत हो सकती थी।मामला एक ट्रैक सूट खरीदी का है पूरे आयोजन में कितना घोटाला हुआ होगा कल्पना की जा सकती है।इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता निषाद, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, सुषमा सुता, ललिता राव, असीम सुता संदीप दास, जस्टिन भवानी, एस नीला, तरनजीत सिंह, उस्मान रजा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here