Home चर्चा में स्कूल में भर जाता है बरसाती पानी; डीईओ बघेल को युकां नेता...

स्कूल में भर जाता है बरसाती पानी; डीईओ बघेल को युकां नेता हेमंत कश्यप ने सौंपा ज्ञापन

3
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

डीईओ बीआर बघेल ने तुरंत पहल करने का दिलाया भरोसा 

जगदलपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर के परिसर में बरसात का पानी भर जाने से अव्यवस्था पैदा हो जाती है। इस समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल को युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने ज्ञापन सौंपा।

युवा नेता हेमंत कश्यप ने ज्ञापन में बताया है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के परिसर में बरसात के मौसम में पानी भर जाने के कारण विद्यालय के विद्यार्थियों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें बच्चों के जूते मोजे पूरी तरह से भीग जाने के कारण बच्चों को पूरे दिन गीले मोजे और जूते के साथ बैठना पड़ता है। इससे बच्चों को विभिन्न प्रकार की बीमारियां होने का खतरा बढ़ गया है। हेमंत कश्यप ने जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल से आग्रह किया कि स्कूल में पानी निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए।जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने आत्मानंद विद्यालय परिसर में शीघ्र ही व्यवस्था दुरस्त करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के साथ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला महासचिव तरणजीत सिंह, जिला सचिव विजय भारती उस्मान रजा, समीर, रेहान आदि भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here