लखनपुर संवाददाता विकासअग्रवाल।
लखनपुर सरगुजा।।
थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल किया गया जप्त।
महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 19/08/25 कों थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 16/08/25 कों प्रार्थिया कों घर ले जाने के लिए साकिन बेलदेगी निवासी हरिचरण तिग्गा आया और प्रार्थिया कों मोटरसायकल मे बैठाकर घर तरफ ले जाकर गलत नीयत से प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ किया है, और मना करने पर हाथ कों मरोड़ दिया है, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 196/25 धारा 138, 74, 75 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थिया का कथन लेख कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास में मामले के आरोपी कों पकड़कर पूछताछ किये जाने पर अपना नाम हरिचरण तिग्गा आत्मज प्रकाश तिग्गा उम्र 25 वर्ष साकिन बेलदगी थाना लखनपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर नाययिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप,सहायक उप निरीक्षक सिदयुस लकड़ा, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, आरक्षक जगेश्वर बघेल, राकेश एक्का सक्रिय रहे।









