हर वर्ष 21 अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हमारे बुजुर्गों के योगदान को सराहना और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करना है। यह दिन समाज के उस वर्ग को सम्मान देने का अवसर है, जिन्होंने अपने अनुभव, मेहनत और बलिदान से परिवार और राष्ट्र को दिशा दी है।
वरिष्ठ नागरिक जीवन के उन अनुभवों का खजाना होते हैं, जो हमें मार्गदर्शन देने के साथ-साथ समाज की मूलभूत संस्कारों से जोड़ते हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और जीवन की कहानियाँ युवाओं को प्रेरित करती हैं और भावी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बनती हैं।
आज के बदलते दौर में बुजुर्गों को केवल सेवा और सहानुभूति नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, सुरक्षा और समर्पण की आवश्यकता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और भावनात्मक आवश्यकताओं का सम्मानपूर्वक ध्यान रखा जाए।









