Home चर्चा में राशन दुकानों में मिली गड़बड़ी, एसडीएम ने थमाए नोटिस

राशन दुकानों में मिली गड़बड़ी, एसडीएम ने थमाए नोटिस

9
0

बस्तर संवाददाता अर्जुन झा 

= तीन दिन में जवाब न देने पर होगी कड़ी कार्रवाई =
बकावंड। विकासखंड बकवंड की ग्राम पंचायत रायकेरा देवड़ा की राशन दुकानों में गड़बड़ी उजागर हुई है। एसडीएम ने दुकान संचालकों को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


एसडीएम ने मां दंतेश्वरी सरस्वती स्व सहायता समूह ग्राम पंचायत रायकेरा देवड़ा की अध्यक्ष लखमी कश्यप,
सचिव देवली भारती और राशन विक्रेता बुदरी बघेल को नोटिस भेजा है।शासकीय उचित मूल्य दुकान रायकेरा देवड़ा का संचालन मां दंतेश्वरी सरस्वती स्व सहायता समूह ग्राम पंचायत रायकेरा देवड़ा की अध्यक्ष लखमी कश्यप, सचिव देवली भारती, व विक्रेता बुदरी बघेल द्वारा किया जा रहा है। खाद्य निरीक्षक बकावंड द्वारा इस शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किए जाने पर बड़ी गड़बड़ियां पाई गई थीं। राशन दुकान में 07.18 विवटल चावल और 0.07 क्विटल शक्कर निर्धारित मात्रा से कम पाए गए तथा 0.65 क्विटल चना निर्धारित मात्रा से अधिक पाया गया था। दुकान संचालनकर्ताओं द्वारा मई माह में शक्कर की निर्धारित दर 17 रूपये की जगह 20 रूपये ली गई थी। माह जनवरी में आंबटित चना का हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में वितरण नहीं कर चना वितरण में अनियमितता की गई थी। खाद्य निरीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर एसडीएम ने यह एक्शन लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here