Home चर्चा में मोंगरापाल में स्वास्थ्य सेवा ठप : उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की...

मोंगरापाल में स्वास्थ्य सेवा ठप : उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की वापसी की मांग

3
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

उप स्वास्थ्य केंद्र में है महज एक कर्मचारी, ग्रामीण हो रहे हैं परेशान 

बकावंड। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही दिक्कतों को देखते हुए जनपद पंचायत बकावंड की जल एवं स्वच्छता समिति की सभापति दयमती बंशी कश्यप ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्तर को पत्र लिखकर मोंगरापाल उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ रही एएनएम ममता मौर्य को उनके मूल पदस्थना स्थान पर वापस लाने की मांग की है।

जनपद सभापति दयमती कश्यप द्वारा पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में एएनएम ममता मौर्य का संलग्नीकरण तोकापाल की ग्राम पंचायत राजूर सड़क पारा में किया गया है, जबकि मोंगरापाल उप स्वास्थ्य केन्द्र में केवल एक कर्मचारी डाली ठाकुर कार्यरत हैं। वे शासकीय कार्यों के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सतत लगी रहती हैं, जिससे उन पर कार्यभार अत्यधिक बढ़ गया है। इसके चलते मोंगरापाल का स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से नहीं खुल पा रहा है और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। सभापति दयमती कश्यप ने कहा है कि यदि एएनएम ममता मौर्य को जल्द मोंगरापाल वापस नहीं लाया गया तो ग्रामीणों को मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ेगा। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप और बकावंड के खंड चिकित्सा अधिकारी को भी भेजी है।

करेंगे जरूरी पहल
जनपद सभापति ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर जरूरी पहल की जाएगी।
-डॉ. हरीश मरकाम,
बीएमओ, बकावंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here