Home चर्चा में विधायक किरण देव ने सुनी जनता की समस्याएं, पहुंचाई फौरी राहत भी

विधायक किरण देव ने सुनी जनता की समस्याएं, पहुंचाई फौरी राहत भी

3
0

-सैकड़ों ग्रामीण, सरपंच पहुंचे विधायक कार्यालय 

अर्जुन झा/जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आज अपने विधायक कार्यालय नयापारा में विधानसभा क्षेत्र के जनमानस से भेंट एवं कर उनकी समस्याएं सुनी तथा समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने भी सौजन्य भेंट मुलाकात कर अपनी बात रखी। क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे जनमानस से सुबह से ही विधायक कार्यालय में मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जिसमें मुख्यतः सडक निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल, राजस्व संबंधी प्रकरण, विद्युत संबंधित व अन्य समस्याओं से अवगत होकर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव था, उन समस्याओं को संबंधित विभाग से चर्चा कर तत्काल निराकरण करवाया।

वहीं सड़क, पुलिया, नाली, मूलभूत सुविधाओं व अन्य समस्याओं को जल्द आगामी दिनों में निराकरण करने की बात कही। क्षेत्र की जनता से जिन उम्मीदों से जगदलपुर विधानसभा का किरण देव को विधायक बनाया है उन उम्मीदों पर सजगता से जनमानस के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा क्षेत्र के देवतुल्य जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। जनता को किसी भी तरह की समस्या व परेशानी ना हो उस संबंध में कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार में क्षेत्र का लगातार चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। हम प्राथमिकता के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्या का समाधान करने का कार्य करना हमारा दायित्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here