Categories: मनोरंजन

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एनिमल के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस बनीं

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत गुजरात के गांधी नगर में हो चुकी है। होस्ट करण जौहर ने अपने को-होस्ट मनीष पॉल के साथ ग्रैंड एंट्री की। वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और करीना कपूर खान जैसी कई हस्तियां भी इस ग्रैंड बॉलीवुड इवेंट में प्रस्तुति देंगी।

तृप्ति डिमरी भी आज अपना फिल्मफेयर डांस डेब्यू करेती दिखेंगी। फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकन सूची की घोषणा हाल ही में की गई है। शाहरुख खान, रणबीर कपूर, विक्रांत मैसी, विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसे कई और सितारों को नामित किया गया था। वहीं ’12वीं फेल’, ‘एनिमल’, ‘पठान’, ‘जवान’, ‘सैम बहादुर’ जैसी कई और फिल्मों का नाम अलग-अलग केटेगरी में नामित है।

रविवार रात 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हुई। एनिमल में निभाए किरदार के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। जबकि आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।

12th फेल को बेस्ट फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। साथ ही विधु विनोद चोपड़ा को इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का भी अवॉर्ड दिया गया। शबाना आजमी ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता।

OMG-2 को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड दिया गया। इशिता मोइत्रा को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके अलावा शिल्पा राव को पठान के गाने बेशरम रंग के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला।

एनिमल का गाना अर्जन वैली गाने वाले भूपेंद्र बब्बल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड मिला। सिनेमा में योगदान के लिए डायरेक्टर डेविड धवन को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। यह अवॉर्ड सेरेमनी गांधीनगर (गुजरात) के गिफ्ट सिटी में आयोजित हुई।

  • बेस्ट फिल्म- 12th फेल
  • बेस्ट एक्टर- रणबीर कपूर (एनिमल)
  • बेस्ट एक्ट्रेस– आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)
  • लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- डेविड धवन (डायरेक्टर)
  • बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल)– आदित्य रावल (फराज)
  • बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (फीमेल)– अलीजेह अग्निहोत्री (फर्रे)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर– तरूण डुडेजा (फिल्म- धक-धक)
  • बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- विक्की कौशल (डंकी)
  • बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे) और शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)
  • बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- विक्रांत मैसी (12th फेल)
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स– जोरम
News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

46 mins ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

1 hour ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

5 hours ago