Home चर्चा में मरवाही में 11 साल बाद ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू, विधायक प्रणव...

मरवाही में 11 साल बाद ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू, विधायक प्रणव मरपच्ची के प्रयास रंग लाए, कलेक्टर के निर्देश पर हुआ शुभारंभ

3
0

गौरेला संवाददाता-तापश शर्मा

मरवाही क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा कदम—लगातार प्रयासरत विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की पहल से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवाही में 11 वर्षों बाद ऑपरेशन थिएटर की सुविधा फिर से शुरू हो गई।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार को इस अत्याधुनिक सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन मेहर, ओटी स्टाफ नर्स आकृति नंद, रेखा गुप्ता, ओटी तकनीशियन मनीषा सोनवानी, वार्ड आया संतोषी वाकरे सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

शुभारंभ के साथ ही दो मरीजों—रामकिशन यादव (47 वर्ष, ग्राम मझगवां) और प्रेम ग्वाला (32 वर्ष, ग्राम बगड़ी) का हाइड्रोसिल, पुरुष नसबंदी (NSVT), महिला नसबंदी (CTT) एवं सिजेरियन सेक्शन (LSCS) ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा, “मरवाही क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। ऑपरेशन थिएटर शुरू होने से अब यहां के मरीजों को इलाज के लिए अन्यत्र भटकना नहीं पड़ेगा। आने वाले समय में और भी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की योजना है।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here