Home चर्चा में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 1 से 4 सितम्बर तक जीपीएम...

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 1 से 4 सितम्बर तक जीपीएम जिले में ; जिमनास्टिक, ताइक्वांडो और क्रिकेट में होगा मुकाबला; 675 खिलाड़ी होंगे शामिल

4
0

गौरेला  संवाददाता-तापश शर्मा

राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले में 1 से 4 सितम्बर तक होगा। प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग—14, 17 और 19 वर्ष—में जिमनास्टिक, ताइक्वांडो और क्रिकेट खेलों का आयोजन किया जाएगा।

जिमनास्टिक और ताइक्वांडो में बालक-बालिकाएं, जबकि क्रिकेट में केवल 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभाग—रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा—से कोचेस सहित लगभग 675 खिलाड़ी भाग लेंगे।

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने बताया कि, “जिले में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का होना गौरव का विषय है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि खेल का आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से हो, खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मिले और कोई विवाद की स्थिति न बने।”

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं।
1.सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था
2.खेल मैदान और आवास स्थल की साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था
3.पेयजल, स्वल्पाहार व भोजन की समुचित तैयारी
4.रेलवे स्टेशन से आवास स्थल तक परिवहन सुविधा
5.चलित बायो टॉयलेट और बेरीकेट्स की व्यवस्था
बैठक में डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र सिरमौर, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, जिला खेल अधिकारी सीमा डेविड सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here