जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह
थाना नवागढ़ पुलिस ने मवेशियों की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने मौके से 06 गाय, 04 बैल और 02 बछिया सहित कुल 12 मवेशी बरामद किए जिन्हें क्रूरता पूर्वक बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों में:
1. अरुण कुमार टंडन (25 वर्ष), निवासी हरेठी कला, थाना हसौद, जिला शक्ति
2. कृष्ण कुमार कश्यप (35 वर्ष), निवासी जमडी, थाना हसौद, जिला शक्ति शामिल हैं।
यह कार्रवाई थाना नवागढ़ पुलिस ने 20.10.25 को मिली सूचना पर की। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 04, 06, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (घ) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। बरामद मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेजा जाएगा। इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव (थाना प्रभारी नवागढ़), सउनि संतोष क्रिकेटर, आरक्षक राजू कश्यप, संजय टंडन, अंजनी कुमार कश्यप एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।









