संवाददाता-विमल सोनी
रतनपुर:
छत्तीसगढ़ बिलासपुर के एक कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने आज सुबह रतनपुर स्थित प्राचीन गज किले का भ्रमण किया। उनका उद्देश्य यहाँ के ‘मॉर्निंग ग्रुप’ के सदस्यों द्वारा की जा रही, दैनिक सुबह की गतिविधियों का अध्ययन करना था। यह समूह पिछले कई वर्षों से लगातार योग, कसरत और एथलेटिक्स जैसी गतिविधियों का अभ्यास कर रहा है, जिसकी चर्चा पूरे बिलासपुर जिले में है।

छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इस समूह की नियमित गतिविधियों को देखा था और उनसे प्रेरणा लेने के लिए वे यहाँ आए हैं। बारिश के बावजूद, उन्होंने शांत मन से ग्रुप के सदस्यों के साथ बातचीत की और किले के गार्डन का भ्रमण किया। उन्होंने समूह के समर्पण और निरंतरता की सराहना की और कहा कि वे उनसे कुछ सुझाव चाहते हैं ताकि वे भी अपनी दिनचर्या में ऐसी गतिविधियों को शामिल कर सकें।
मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों में अखिलेश तिवारी, विमल सोनी, सुनील अग्रवाल, कमल अग्रवाल, दीपक कहरा, रवि धीवर, सावन यादव, अनिल जायसवाल, अभिषेक तिवारी, दीपक ठाकुर, जितेंद्र चंदेल, हातिम अली, गोपाल तंबोली, किरण नागरची, मनीष उइके, राजेश सोनी, दीपक साहू, प्रमोद साहू, कुमार मरावी, रमेश केवर्त, श्रवण विश्वकर्मा, दिनेश कहरा, आदर्श गुप्ता, सप्पू ठाकुर, और शैलेन्द्र राठौर जैसे स्थानीय युवक शामिल हैं। छात्रों ने इन सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी गतिविधियां यह दर्शाती हैं कि रतनपुर में भी प्रतिभाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं।









