Home मुख्य ख़बरें साल का दूसरा चंद्र ग्रहण: 7-8 सितंबर 2025 को दिखेगा ब्लड मून

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण: 7-8 सितंबर 2025 को दिखेगा ब्लड मून

7
0

इस साल आसमान का एक और अद्भुत नजारा लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाला है। 7 सितंबर की रात से 8 सितंबर की सुबह तक पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा लालिमा लिए चमकता नज़र आएगा, जिसे आमतौर पर ब्लड मून कहा जाता है।

भारत सहित एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में यह ग्रहण साफ तौर पर देखा जा सकेगा। हमारे देश में इसका पूर्ण दृश्य रात 11:00 बजे से शुरू होकर 12:22 बजे तक रहेगा।

खगोलविदों के मुताबिक, यह ग्रहण खास है क्योंकि वर्ष 2025 में यह दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। पहला ग्रहण 14 मार्च को हुआ था। एक ही साल में दो पूर्ण ग्रहण होना एक दुर्लभ संयोग माना जाता है। यह घटना सारोस 128 श्रृंखला से जुड़ी है। इससे पहले ऐसा दृश्य अगस्त 2007 में दिखा था और करीब 18 साल बाद यह दोबारा घटित होगा।

खास बात यह है कि इस नजारे को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है। लोग खुले और साफ आसमान के नीचे इसे अपनी आंखों से देख सकते हैं। हालांकि, मोबाइल कैमरा या टेलिस्कोप का इस्तेमाल करके इसे और शानदार तरीके से कैद किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here