छत्तीसगढ़ न्यूज़ नारायणपुर
संवाददाता – जितेंद्र बिरनवार
23/8/2025
मोदी की गारंटी तथा 11सूत्रीय मांगे को लेकर कर्मचारियों का हल्ला बोल प्रदर्शन।
जिला मुख्यालय नारायणपुर में साप्ताहिक बाजार धरना प्रदर्शन स्थल पर जिले भर के छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारी अधिकारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों लेकर आज सड़क पर उतरे कर्मचारी ।
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार मोदी की गारंटी राज्य में तत्काल लागू करे। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा,फिलहाल जिले के विभिन्न दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप्प होने से आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लोग ऑफिसो मे इधर-उधर भटके नजर आए, प्रशासनिक सेवा पूरी तरह बंद रही, वहीं अस्पताल का ओ पी डी रोज की तरह खुला रहा लोगो को ईलाज के लिए भटकना नहि पड़ा।









