Home चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने किया सड़क निर्माण...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

4
0

अर्जुन झा –

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने शुक्रवार को शाम शहर के नगर निगम कार्यालय से दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय तक के सी सी सडक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। शुक्रवार शाम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने नगर निगम कार्यालय से दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय तक सी सी सडक चौड़ीकरण निर्माण कार्य लागत 19 लाख 530 मीटर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री किरण देव ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। श्री देव ने निरीक्षण के दौरान कहा कि नगर निगम कार्यालय से दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुविधा होगी। जनता की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए इस सड़क के चौड़ीकरण से जनमानस को काफी सुविधा होगी। इस दौरान निगम कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज,उप अभियंता प्रवीण पोयाम व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here