Home चर्चा में राशन दुकान में गड़बड़ी देख बिफर पड़ीं जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप

राशन दुकान में गड़बड़ी देख बिफर पड़ीं जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप

4
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

चावल, शक्कर में जमकर की जा रही थी डंडीमारी 
बकावंड। विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोडरेपाल में राशन वितरण के दौरान अनियमितता पाई गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने सरपंच एवं जनपद सदस्य को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अपने सामने राशन दुकान के तराजू से चावल को तौलवाया, जिसमें वजन 42.030 किलो निकला। इसके बाद जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप द्वारा दूसरा तराजू मंगवाकर तौल करवाई गई जिसमें उसी चावल का वजन 38.270 किलो निकला। और शक्कर में भी प्रति किलो में 300 से 550 ग्राम तक का फर्क मिला। तत्काल मौके पर बकावंड जनपद अध्यक्ष सोनबाली भद्रे भी पहुंचकर अनियमितता को देखकर राशन दुकान संचालक वन सुरक्षा समिति टिवंसगुड़ा के कर्ता धर्ताओं को फटकार लगाई और आगे ऐसी गलती ना करने कि समझाइश दी। मौके पर सरपंच और ग्रामीण सागर, पंच सदाशिव मौर्य, पंच तुलसा, पंच पद्मनी, पूर्व उप सरपंच पवन कुमार पाणिग्रही, प्रहलाद मौर्य और अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here