Home कोरबा शहर के व्यवसायी सुरेश सिंह का निधन, अंतिम यात्रा आज सुबह 11...

शहर के व्यवसायी सुरेश सिंह का निधन, अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे सीतामणी से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम तक

13
0

कोरबा।

नगर के सम्मानित व्यवसायी एवं बजरंग टाकीज के सामने स्थित हवन-पूजा सामग्री दुकान के संचालक श्री सुरेश सिंह (60 वर्ष) का कल देर रात असामयिक निधन हो गया।

श्री सिंह अपने सौम्य स्वभाव, धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों के लिए व्यापक रूप से पहचाने जाते थे। व्यापारिक जगत में उनका नाम विश्वास और सद्भावना का प्रतीक माना जाता रहा है। उनके निधन से व्यापारिक समुदाय सहित नगरवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।

परिजनों ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा आज रविवार, 24 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे उनके निवास स्थान, मेन रोड सीतामणी से प्रारंभ होकर मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम तक जाएगी।

नगर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारी संगठनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि श्री सिंह की आत्मा को मोक्ष प्रदान करें।
ॐ शांति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here