Home चर्चा में कमल नयन बाल कल्याण समिति की कार्यकारिणी समिति का गठन

कमल नयन बाल कल्याण समिति की कार्यकारिणी समिति का गठन

13
0

सारंगढ़ संवाददाता – अशोक मनहर

सरसींवा —सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर के कोषाध्यक्ष श्री कमल कुमार अग्रवाल एवं जिला प्रतिनिधि श्री पंचानन दास की उपस्थिति में कमलनयन बाल कल्याण समिति के कार्यकारिणी समिति का गठन आज दिनांक 24 .08. 2025 दिन रविवार को किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर श्री रमेश जालान जी, उपाध्यक्ष श्री अलग राम साहू, सचिव श्री डॉक्टर राकेश दुबे, सह सचिव श्री कौशल किशोर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री शिवरात्रि केशरवानी तथा मनोनीत सदस्य के रूप में श्रीमती रागिनी वैष्णव, श्री हेमजीत साहू, बदीकालाल साहू एवं सदस्य के रूप में श्री कृष्णा कुमार शुक्ला, प्रदीप अग्रवाल एवं खेदुराम साहू जी का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी श्री कमल कुमार अग्रवाल ने समस्त पदाधिकारी की घोषणा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष महोदय श्री रमेश जालान जी ने भी समस्त पदाधिकारी को मिलजुलकर काम करते हुए विद्यालय को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here