Home चर्चा में अनिश्चितकालीन हड़ताल का छटवां दिन संविदा प्रथा की निकाली अर्थी

अनिश्चितकालीन हड़ताल का छटवां दिन संविदा प्रथा की निकाली अर्थी

5
0

नारायणपुर संवाददाता – जितेंद्र बिरनवार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्यकर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के छठवें दिन भी डटे रहे। आज नारायणपुर जिला मुख्यालय में संविदा प्रथा का अर्थी निकालकर पुतला दहन किया गया।स्वास्थ्य कर्मी काले कपड़े मे प्रर्दशन करने आए। हड़ताल से जिले की स्वास्थय व्यवस्था पर गहरा असर। खास कर अंदरूनी क्षेत्रों कि स्थिति

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संविदा व्यवस्था स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अन्याय है और इससे सेवाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आज के कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए और सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय लेने की अपील की।

अंत में संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here