बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों का दिल जीत लिया किरण देव ने
साथ में जमीन पर बैठकर विधायक ने पूछा हालचाल
जगदलपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह की सदशयता, सहजता और सरलता ने महिलाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का दिल जीत लिया। मातृशक्ति बोल उठी- जनप्रतिनिधि हो तो किरण भैया जैसा। हमारे किरण भैया अलग हैं, सर्वश्रेष्ठ हैं, नेक हैं।

भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों के दौरे पर निकले थे। इसी दौरान वे अचानक आड़ावाल के नयापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जा पहुंचे। तब वहां पर अन्य गांवों की भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी मौजूद थीं।अपने लाड़ले विधायक को आंगनबाड़ी केंद्र में आए देख कार्यकर्ता और सहायिकाएं खुशी से फूली नहीं समा रही थीं। खबर पूरी बस्ती में आग की तरह फैल गई और आनन फानन में नयापारा आड़ावाल की लगभग सौ महिलाएं भी आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंच गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बहनों तथा ग्रामीण महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर उनसे बतियाने लग गए। श्री देव ने सभी से आत्मीयता पूर्वक मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से उनकी समस्याओं, मांगों और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली उनसे चर्चा की। उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष रखकर समाधान कराने का भरोसा इन बहनों को दी।

किरण देव ने ग्रामीण महिलाओं से भी खुलकर चर्चा की और उन्हें शासन द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के हित में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।जानकर उनके कार्य के संबंध में विस्तार से चर्चा किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा समाज की नींव मजबूत करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके अथक प्रयास से बच्चों और माताओं का भविष्य सुरक्षित व स्वास्थ्य बेहतर होता है। कुपोषण और अशिक्षा दूर करने में ये बहनें अहम भूमिका निभा रही हैं। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद विधायक किरण देव महिलाओं और कार्यकर्ता बहनों के साथ नीचे बैठकर काफी समय तक चर्चा करते रहे। विधायक किरण देव को अपने बीच पाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनें ने विधायक किरण देव की सरलता व सादगी से अचंभित और प्रफुल्लित नजर आ रही हैं। विधायक के रवाना हो जाने के बाद भी महिलाओं के बीच किरण सिंह देव की सरलता, सादगी, सहजता की ही चर्चा होती रही। वे कह रही थीं- हमारे किरण भैया सबसे अलग हैं, सर्वश्रेष्ठ हैं, नेकदिल हैं, भगवान उन्हें लंबी उम्र दें।









