Home चर्चा में स्कूल प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत: महिला स्टाफ से अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़,...

स्कूल प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत: महिला स्टाफ से अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़, कक्ष का दरवाजा बंद कर दी अश्लील बातें

8
0

जशपुर। जिले के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा महिला शिक्षकों और कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने स्टाफ रूम का दरवाजा बंद कर महिला कर्मियों से अशोभनीय बातें कहीं और छेड़छाड़ की।

पीड़ित महिला स्टाफ का कहना है कि प्रिंसिपल अक्सर अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियां करता था। हाल ही में उसने महिला सहकर्मियों के सामने आपत्तिजनक बातें करते हुए कहा – “किसे KISS करूं और किसे I LOVE YOU कहूं।” इस हरकत से महिला स्टाफ बेहद आहत और असुरक्षित महसूस कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रिंसिपल का रवैया लंबे समय से विवादित रहा है। कई महिला शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने से स्थिति बिगड़ती गई। आरोप है कि वह स्कूल परिसर में भी महिला कर्मियों का पीछा करता और मौका मिलते ही दरवाजा बंद कर अनुचित हरकतें करता था।

मामले की शिकायत अब उच्च अधिकारियों तक पहुंच गई है। पीड़ित महिला शिक्षकों ने जिला शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस घटना से स्कूल का माहौल तनावपूर्ण हो गया है और अभिभावक भी चिंतित हैं।

स्थानीय सामाजिक संगठनों ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की शर्मनाक हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को तुरंत जांच कर दोषी प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here