जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा के नेतृत्व में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय द्वारा टीम के साथ रेड कार्यवाही कर महिला आरोपी के कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची महुवा शराब एवं 10 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया जाकर विधिवत् कार्यवाही करते हुए, आरोपीया के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।









