Home चर्चा में अलग अलग जगहों से अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 05 आरोपियों...

अलग अलग जगहों से अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना नवागढ़, पामगढ़, अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

4
0

जांजगीर-चाम्पा संवाददाता – निलेश सिंह

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्ग दर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा आरोपी लक्ष्मी राम एवं वीरेंद्र दिवाकर को 09 लीटर कच्ची महुआ शराब मोटर सायकल में परिवहन करते हुए दोनो को पकड़ा थाना पामगढ़ पुलिस आरोपी संजय भास्कर निवासी मेउ के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब थाना अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी राकेश सिदार उम्र 24 साल निवासी भदरा थाना पामगढ़ हाल खटोला थाना अकलतरा के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी नकुल धीवर उम्र 40 साल निवासी पोड़ीदलहा थाना अकलतरा के कब्जे से 21.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 8700/₹ बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अलग अलग आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़, भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. लक्ष्मी राम गोड उम्र 41 वर्ष निवासी कटोद थाना नवागढ़
2. वीरेंद्र दिवाकर उम्र 30 वर्ष निवासी उदयभाटा थाना नवागढ़
3. संजय भास्कर उम्र 47 साल निवासी मेउ थाना पामगढ़
4. राकेश सिदार उम्र 24 साल निवासी भदरा थाना पामगढ़ हाल खटोला थाना अकलतरा
5. नकुल धीवर उम्र 40 साल निवासी पोड़ीदलहा थाना अकलतरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here