Home टेक्नोलॉजी Maruti E Vitara: भारत की पहली इलेक्ट्रिक SUV को पीएम मोदी दिखाएंगे...

Maruti E Vitara: भारत की पहली इलेक्ट्रिक SUV को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, 100+ देशों में होगा निर्यात

8
0

Maruti Suzuki अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV E Vitara को लॉन्च करने की तैयारी में है। 26 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के हंसलपुर प्लांट में इस कार की प्रोडक्शन लाइन की शुरुआत करेंगे। खास बात यह है कि मेड इन इंडिया इस इलेक्ट्रिक गाड़ी का निर्यात 100 से अधिक देशों में किया जाएगा।

पीएम मोदी करेंगे लॉन्च

हंसलपुर प्लांट में प्रधानमंत्री मोदी न सिर्फ E Vitara को हरी झंडी दिखाएंगे, बल्कि प्रोडक्शन लाइन की शुरुआत का भी शुभारंभ करेंगे। यह कदम भारत को ग्रीन मोबिलिटी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

बैटरी उत्पादन में बड़ा कदम

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी TDS लिथियम-आयन बैटरी प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे। यह संयंत्र तोशिबा, डेंसो और सुजुकी की साझेदारी में तैयार किया गया है। इसके शुरू होने के बाद करीब 80% बैटरी भारत में ही बनेगी, जिससे देश बैटरी उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकेगा।

E Vitara की खासियत

लंबी रेंज: 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्प, रेंज 500 km+

सेफ्टी: 7 एयरबैग, 360° कैमरा, लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

फीचर्स: पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें

एक्सपोर्ट और लॉन्चिंग प्लान

मारुति की यह इलेक्ट्रिक SUV यूरोप और जापान समेत 100 से अधिक देशों में निर्यात होगी। भारतीय बाजार में इसकी एंट्री अगले कुछ महीनों में होने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here