Home खेल “Asia Cup 2025 Updates: भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत 6 टीमों ने...

“Asia Cup 2025 Updates: भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत 6 टीमों ने घोषित किए स्क्वॉड, भारत-पाक भिड़ंत 14 सितंबर को”

43
0

एशिया कप 2025 का रोमांच शुरू होने वाला है। राजनीतिक तनाव के चलते इस बार टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा, जिसकी मेज़बानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) कर रहा है। मुकाबलों की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से होगी। भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा, जबकि फैंस का सबसे बड़ा इंतज़ार – भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला – 14 सितंबर को तय है।

इस बार 8 टीमें आमने-सामने

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं – भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, हांगकांग और ओमान।

ग्रुप-A: भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई

ग्रुप-B: श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग और अफगानिस्तान

फिलहाल भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग और ओमान अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर चुके हैं। श्रीलंका और यूएई की टीमें अभी घोषित होना बाकी हैं।

अब तक घोषित टीमें

भारत

कप्तान: सूर्यकुमार यादव | उपकप्तान: शुभमन गिल
खिलाड़ी: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (WK), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (WK), हर्षित राणा, रिंकू सिंह
रिज़र्व: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल

पाकिस्तान

कप्तान: सलमान आगा
खिलाड़ी: अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, हारिस रऊफ़, हसन अली, हसन नवाज़, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (WK), मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद वसीम, साहिबज़ादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्ज़ा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम

 बांग्लादेश

कप्तान: लिटन दास
खिलाड़ी: तन्ज़िद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, क़ाज़ी नुरुल हसन (WK), शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिज़ुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन
स्टैंडबाय: सौम्या सरकार, मेहदी हसन मिराज, तनवीर इस्लाम, हसन महमूद

अफगानिस्तान

कप्तान: राशिद खान
खिलाड़ी: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फारिक अहमद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
रिज़र्व: वफीउल्लाह ताराखल, नांग्याल खरोटे, अब्दुल्ला अहमदजई

हांगकांग

कप्तान: यासिम मुर्तज़ा
खिलाड़ी: बाबर हयात, आदिल महमूद, ज़ीशान अली (WK), एहसान खान, अनस खान, शाहिद वासिफ (WK), कल्हण चल्लू, हारून अरशद, निज़ाकत खान, आयुष शुक्ला, अली हसन, नसरुल्ला राणा, ऐजाज़ खान, मोहम्मद ग़ज़ानफर, मार्टिन कोएत्ज़ी, अतीक इक़बाल, मोहम्मद वहीद, अंशुमन रथ, किंचित शाह

 ओमान

कप्तान: जतिंदर सिंह
खिलाड़ी: हम्माद मिर्ज़ा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव

टूर्नामेंट का 17वां संस्करण

एशिया कप का यह 17वां संस्करण होगा और इसे T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। अबू धाबी और दुबई इस टूर्नामेंट के मुख्य वेन्यू होंगे। इसकी मेजबानी आधिकारिक तौर पर BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के पास है, लेकिन भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच तनाव को देखते हुए मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here