Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की ११९वीं महाआरती में पंडित मुकेश द्विवेदी हुए...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की ११९वीं महाआरती में पंडित मुकेश द्विवेदी हुए शामिल

25
0

सक्ती संवाददाता – चित्रंजय पटेल

महाआरती का भारतीय संस्कृति के उत्थान में महती कदम…अधिवक्ता चितरंजय

नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की ११९ वीं महाआरती में पंडित मुकेश द्विवेदी (जैमुरा) के साथ श्री सिद्ध हनुमान परिवार ने इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया।
इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने षष्ठोपचार पूजन पश्चात आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा रिंकू निर्मलकर ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।


आज पंडित मुकेश द्विवेदी ने कहा कि महाआरती में शामिल होकर अपने को बड़भागी मानता हूं तथा सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है, जिसके लिए परिवार के सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती का भारतीय संस्कृति के उत्थान में महती कदम है तथा इस धार्मिक पहल सनातन दिन ब दिन सशक्त हो रहा है।

आज हनुमान जी को भोग प्रसाद यातायात थाना प्रभारी, वैभव अग्रवाल तथा पप्पू खर्रा एवं अमित तंबोली ने चढ़ाया गया तथा सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, सुधा जायसवाल, सीमा डीलक चौहान (बायंग), आदित्य अग्रवाल की ओर से कराया गया। आज सुबह का श्रृंगार ललित कुमार लहरे तथा शाम का श्रृंगार प्रकाशचंद अग्रवाल व सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन, सावित्री यादव,दिलेश्वरी ज्योति प्रकाश गबेल अविनाश गबेल, सीमा डीलक चौहान (बायंग)
ने किया। विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारेवो हनुमान यू ट्यूब चेनल से लाइव किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here