Home चर्चा में शराब पीने के लिए पैसा मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़...

शराब पीने के लिए पैसा मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

1
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि करण बंजारे निवासी केरा द्वारा थाना रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 22.8.2025 के 8/30 बजे दीपक की पोल्ट्री फार्म में काम करने जा रहा था की आरोपी रामखिलावन बंजारे रास्ते में मिला किसके द्वारा शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा पैसा नहीं है बोला तो वह अश्लील गाली गुप्तार हुए डंडा से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दे रहा था जिसकी सूचना रिपोर्ट थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 348/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर श्री विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व तत्काल कार्यवाही करते हुवे

आरोपी रामखेलावन बंजारे उर्फ गुडवा निवासी केरा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत आरोपी के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(3),119(1) BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक हीरालाल एक्का आरक्षक, राजू कश्यप, चंद्रमणि कश्यप एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here