Home कोरबा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रगति नगर में भव्य रूप से हुई तीजा की...

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रगति नगर में भव्य रूप से हुई तीजा की पूजा

13
0

हेमचंद सोनी/गेवरा दीपका –

औद्योगिक नगरी कोईलांचल क्षेत्र दीपका नगर पालिका परिषद अंतर्गत एसईसीएल दीपिका के प्रगति नगर कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आचार्य पंडित लव कुश जी के द्वारा पूरे विधि विधान से गौरीशंकर की पूजा अर्चना एवं सभी व्रती महिलाओं को गौरी शंकर की कथा के माध्यम से तीज व्रत रखने का शुभ फल एवं पौराणिक कथाओं का वर्णन करते हुए.

तीज का त्यौहार भगवान शिव और देवी पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है, और यह महिलाओं के अखंड सौभाग्य पति की लंबी आयु और परिवार में खुशहाली के लिए होता है सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं यह पर्व भगवान शिव और पार्वती का मिलन की कथा है पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी और इसी दिन हरियाली तीज भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है अविवाहित कन्याएं मनचाहा और योग्य वर पाने की इच्छा से यह व्रत करती इस अवसर पर कॉलोनी की मातृ शक्तियों ने शिव मंदिर पहुंचकर गणेश चतुर्थी से पहले पूरे दिन भर निर्जला उपवास रखते हुए हरितालिका तीज पर्व की पूजा अर्चना करते हुए भगवान गौरी शंकर से सुख समृद्धि और खुशहाली और अखंड सौभाग्यवती होने की कामना की.

पांच फुलेरा के दर्शन करने के लिए महिलाओं का लगा रहा ताता

हरियाली तीज के मौके पर फुलेरा दर्शन को बहुत ही महत्वपूर्ण और सौभाग्यशाली माना गया है इस दिन महिलाएं पूरे परिवार सहित यदि पांच फुलेरा का दर्शन प्राप्त कर लेती हैं तो मन चाहा फल की प्राप्ति होती है.

प्रगति नगर स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर में कॉलोनी की महिलाओं ने एकत्रित होकर पांच फुलेरा से भी अधिक एक ही शिवालय के नीचे भगवान गौरी शंकर की स्थापना कर इस विशेष पर्व को यादगार बनाया जिसे दर्शन करने के लिए कॉलोनी क्षेत्र की महिलाएं देर रात तक फुलेरा दर्शन कर मनचाहा फल की प्राप्ति के लिए करने को पहुंचती रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here