Home चर्चा में जल भराव से राहत पहुंचाने टीम के साथ मौके पर पहुंचे महापौर...

जल भराव से राहत पहुंचाने टीम के साथ मौके पर पहुंचे महापौर संजय पांडे

2
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

तात्कालिक इंतज़ाम और सक्रिय अमले को राहत दिलाने के दिए निर्देश 

जगदलपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के कुछ इलाकों में पानी भर जाने से हालात का जायजा लेने महापौर संजय पाण्डे अपनी पूरी टीम के साथ सुबह से जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे।
नगर के गोरिया बहार नाला, सनसिटी, गंगा मुंडा नाला, गायत्री नगर और धरमपुरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में बारिश का पानी गलियों और घरों तक पहुंच गया है। इस बीच महापौर ने मौके पर पहुंचकर नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। निरीक्षण के दौरान महापौर संजय पाण्डे के साथ एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, संग्राम सिंह राणा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पूर्व पार्षद राजपाल कसेर, गोपाल भारद्वाज मौजूद रहे।महापौर ने अधिकारियों से कहा कि जल निकासी के तात्कालिक इंतज़ाम तुरंत किए जाएं। उन्होंने कहा कि घरों और गलियों में भरे पानी से नागरिकों को जल्द राहत मिलनी चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम का अमला दिन-रात सक्रिय रहकर जलभराव की स्थिति से निपटने में जुटा हुआ है।

जनता को राहत पहुंचाना पहली प्राथमिकता
महापौर ने कहा कि बरसात के इस दौर में निगम की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा सर्वोपरि है। उन्होंने अमले को लगातार निगरानी रखने और आवश्यकतानुसार पानी निकासी करने के लिए कहा। लगातार हो रही बारिश के बीच महापौर, नगर निगम के एमआईसी सदस्य व अधिकारियों की सक्रियता और मौके पर उपस्थिति ने स्थानीय नागरिकों को राहत का संदेश दिया है। नगर निगम की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि हालात पर लगातार कड़ी नज़र रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here