संवाददाता – संजू वैष्णव
ग्राम पंचायत बरपाली के आश्रित ग्राम डोंगरीभाटा स्थित इंदिरा आवास में आज सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष माननीय श्री मनोज झा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती नीता राकेश यादव, ग्राम पंचायत बरपाली के सरपंच श्री भुवनेश्वर बिंझवार, उप सरपंच श्री राजू यादव, समस्त पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत बरपाली के मुक्तिधाम में भी भूमि पूजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अपने उद्बोधन में माननीय मनोज झा जी ने कहा कि “ग्राम विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। सीसी रोड और मुक्तिधाम जैसे कार्यों से ग्रामवासियों को स्थायी सुविधा मिलेगी। सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुँचे, यही हमारा संकल्प है।”









