Home चर्चा में शिक्षा विभाग की अनुमति बिना विद्यालय पर चला जेसीबी

शिक्षा विभाग की अनुमति बिना विद्यालय पर चला जेसीबी

2
0

सक्ति संवाददाता – दीपक ठाकुर

बाराद्वार – सक्ती जिले के नगर पंचायत बाराद्वार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जीर्ण भवन को बिना शिक्षा विभाग की अनुमति के ही तोड़ने का मामला सामने आया है , जानकारी के मुताबिक, नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया के निर्देश पर नगर पंचायत की जेसीबी और ड्रिल मशीन से भवन को ढहाने का काम चल रहा था। जैसे ही मौके पर मीडिया कर्मी पहुंचे… जेसीबी ऑपरेटर मशीन लेकर भाग निकला। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी कमुदीनी द्विवेदी ने किसी भी तरह की अनुमति देने से इंकार किया है और अनधिकृत कार्रवाई पर संबंधित को नोटिस जारी करने की बात कही है।

नगर पंचायत बाराद्वार के वार्ड नंबर एक में स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जो लगभग 1955 के समय से पूरे बाराद्वार क्षेत्र में शिक्षा का गढ़ है आज वहां एक ही गंभीर मामला सामने आया है इस विद्यालय के मुख्य भवन के पीछे स्थित स्कूल भवन जो लगभग जीर्ण अवस्था में था वहां अचानक नगर पंचायत का जेसीबी तथा दो तीन लोग ड्रील मशीन लाकर इस भवन को तोड़ रहे थे सूचना मिलने पर मिडिया की टीम जब वहां पहुंची तो जेसीबी सहित अन्य लोग भागने लगे एक उपस्थित व्यक्ति से जब यह पूछा गया की आप किसके आदेश से इसे तोड़ रहे हैं तो उन्होंने कैमरे के सामने बताया कि अमित कलानोरिया (सांसद प्रतिनिधि)इसे तोड़वा रहा है उससे बात कर लिजिए। मिडिया कर्मी ने वहीं से नगर पंचायत सीएमओ पुनीत वर्मा को फोन किया तो उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है कार्यालय में आकर आप कागजात ले लिजिए लेकिन नगर पंचायत पहुंचने पर वहां वो खुद मौजूद नहीं थे एवं उन्होंने फोन भी नहीं उठाया।
इस खबर हेतु हमने जब डीईओ कुमुदिनी द्विवेदी जी से बात की तो उन्होंने कहा कि इस विषय की जानकारी उन्हें नहीं हैं हमसे कोई आदेश नहीं लिया गया है मैं नोटिस भेजूंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here