Home कोरबा बालको भाजपा मंडल का रौद्र रूप, बालको प्रबंधन को आंदोलन की चेतावनी

बालको भाजपा मंडल का रौद्र रूप, बालको प्रबंधन को आंदोलन की चेतावनी

12
0

बालको प्रबंधन द्वारा अपने पूर्व कर्मचारियों के घरों का बिजली एवं पानी का कनेक्शन काटने के साथ ही सीवरेज चोक करने जैसे अमानवीय कृत्यों के विरोध में बालको भाजपा मंडल आक्रामक रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में मंडल के पदाधिकारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में नगर प्रशासन बालको के कार्यालय पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की।

बालको भाजपा मंडल ने प्रबंधन के अधिकारी कुशाग्र कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बालको प्रबंधन पूर्व कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहा है। बिजली, पानी और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर लोगों को परेशान करना असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। यदि इन कार्यों पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो भाजपा मंडल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने कहा कि बालको प्रबंधन की मनमानी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि पूर्व कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को भाजपा मंडल सड़क पर उतरकर जवाब देगा।

बैठक एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान बालको भाजपा मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता सुमित तिवारी, लोकेश्वर चौहान, महामंत्री जयनंद राठौर एवं संपत यादव, उपाध्यक्ष मनोज भार्या, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, पार्षद चेतन मैत्री सहित मंत्रीगण महेश्वरी गोस्वामी, रेणु प्रसाद, भुवनेश्वरी चंद्रा, मीना डहरिया, राजा शर्मा, लखन लाल चंद्रा और आर ए नारायण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि पूर्व कर्मचारियों के घरों का बिजली, पानी और सीवरेज कनेक्शन बहाल नहीं किया गया तो भाजपा मंडल सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक उग्र आंदोलन करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here