Home खेल डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा 85.01 मीटर थ्रो के साथ रह गए...

डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा 85.01 मीटर थ्रो के साथ रह गए दूसरे स्थान पर, जूलियन वेबर ने जीता खिताब

14
0

डायमंड लीग 2025 का फाइनल मैच ज्यूरिख में हुआ जिसमें जैवलिन थ्रो के इवेंट में सभी भारतीय फैंस की नजरें नीरज चोपड़ा पर थी। छह राउंड में नीरज चोपड़ा का सबसे बेस्ट थ्रो 85.01 मीटर का रहा लेकिन वह दूसरी बार इस खिताब को जीतने से चूक गए। इस बार डायमंड लीग का खिताब जर्मनी के जूलियन वेबर ने जीता जिन्होंने दूसरे राउंड में 91.51 मीटर का थ्रो किया था। वहीं तीसरे नंबर पर त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट 84.95 मीटर थ्रो के साथ रहे।

नीरज के फाइनल मैच में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने पहले राउंड में 84.35 मीटर का थ्रो किया तो दूसरे राउंड में 82 मीटर का थ्रो करने में कामयाब हुए थे, वहीं तीसरे, चौथे और पांचवें राउंड में नीरज ने फाउल किया जबकि छठे राउंड में नीरज ने 85.01 मीटर का थ्रो करने के साथ दूसरे नंबर पर रहते हुए खत्म किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here