हर साल 30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस (National Small Industry Day) मनाया जाता है। यह दिन देश के आर्थिक विकास में छोटे और मझौले उद्योगों (MSME) के योगदान को सम्मान देने और उनके प्रोत्साहन के लिए समर्पित होता है।
भारत जैसे विकासशील देश में लघु उद्योग रोजगार सृजन, उद्यमिता को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। देश की GDP में MSME सेक्टर का योगदान लगभग 30% है और यह 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देता है।
सरकार द्वारा इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जैसे:
– प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)
– सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना
– आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत MSME को वित्तीय सहायता









