दंतेवाड़ा संवाददाता – रिकेश्वर राणा
नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता के स्वछता अभियान की कार्यशाला हेतु सूरत गुजरात रवाना होने तक हालात सामान्य थे
दंतेवाड़ा |
नगरपालिका उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा कैलाश गुप्त ने कहा की जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा बाढ़ पीड़ितों के नाम पर विधायक चैतराम अटामी व नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता पर बेबुनियाद आरोप लगाकर ओछी राजनीती कर रही है | भीषण बाढ़ से मचे त्राहिमाम पर अध्यक्ष पायल गुप्ता समेत नगर की जनता व जिले का प्रत्येक व्यक्ति आहूत है और पीड़ितों के बीच जाकर विधायक चैतराम अटामी समेत जिले का पत्येक व्यक्ति प्रशासन का राहत कार्यों में सहयोग कर रहा है वही जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा अब भी राजनीतिक समीकरण बनाने एवं बिगाड़ने का विफल कुप्रयास करने में व्यस्त है,उनकी इसी असंवेदनशीलता के कारण लगातार नगर की जनता कांग्रेस पार्टी को नकार रही है | श्री कैलाश ने कहा की 26 अगस्त के देर शाम को बाढ़ की स्थिति भयावह हुई थी, शाम 05 बजे तक अति वर्षा के कारण शंकनी – डंकनी नदी उफान पर थी परन्तु हालात सामान्य थे, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता दोपहर को ही अपने प्रतिदिन की दिनचर्या की तरह नगर भ्रमण कर निरिक्षण करने के पश्चात भारत सरकार द्वारा गुजरात के सूरत में स्वछता को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए रवाना हो चुकी थी, श्री कैलाश ने कहा की नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता अपने किसी निजी कार्य या सैर सपाटा करने हेतु सूरत नहीं गयी है वे शासकीय कार्यक्रम एवं नगरहित हेतु ही स्वच्छता अभियान के भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सूरत गयी है तथा दूरभाष के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों एवं पार्षदों को राहत कार्य तत्परता से करने एवं प्रभावित क्षेत्रों की जनता से बातचीत कर गंभीरता से उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव मदद कर रही है, शीघ्र ही वे वापस आकर नगर की जनता के बीच पहुंचकर उनका सहयोग भी करेंगी, विधायक चैतराम अटामी व नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता के निर्देश पर ही नगरपालिका परिषद् के अधिकारी, कर्मचारी,पार्षद व कार्यकर्ता निरंतर पीड़ितों तक पहुँच रहे है तथा राहत सामग्री भी वितरित कर रहे है | श्री कैलाश ने कहा की तूलिका कर्मा को इस भीषण आपदा के वक्त राजनीतिक अवसर तलाशना बंद करना चाहिए व नगर की जनता के बीच पहुंचकर उनकी सेवा करने पर ध्यान देना चाहिए और संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए | कोरोना जैसे भीषण महामारी के वक्त नगर की जनता देख चुकी है जब तूलिका कर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष थी तब भी वे और उनकी कांग्रेस पार्टी आपदा को अवसर में बदलने हेतु भ्रष्टाचार के विभिन्न योजनाए तराश रहे थे जैसे शराब की ऑनलाइन डिलीवरी एवं केंद्र की संवेदनशील मोदी सरकार पर आरोप लगाकर ओछी राजनीती कर रहे थे इन्ही विभिन्न कुकृत्यों के कारण जनता ने कांग्रेस को संपन्न हुए विधानसभा,लोकसभा, नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में नकारा व उनकी पार्टी को हैट्रिक हार का सामना करना पड़ा | कोरोना जैसे महामारी के वक्त जनता ने देखा है की कैसे तूलिका कर्मा एवं उनकी पार्टी जनता को उनके हाल पर छोड़कर गायब थी | श्री कैलाश ने कहा की केंद्र व राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता समेत समस्त जनप्रतिनिधि व भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, लगातार प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत सामग्री वितरित की जा रही है, हालत सामान्य करने हेतु युद्धस्तर पर कार्य किये जा रहे है , राहत शिविरों का निरिक्षण कर हर मुलभुत सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है वही इस वक्त तूलिका कर्मा फ़िलहाल कहा नदारद है यह भी नगर की जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है | नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश गुप्त ने तूलिका कर्मा को ओछी राजनीती एवं अनर्गल बयानबाजी से बचने व बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करने की नसीहत दी है |









