चर्चा में

विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत आम जनता से सुझाव लेगी भाजपा- ललन प्रताप सिंह

अंबिकापुर

आज भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज की उपस्थिति में भाजपा के आगामी कार्ययोजना को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकसीत भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में करने जा रही है। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा जी ने सोमवार (26 फरवरी) को इस अभियान की शुरूआत राष्ट्रीय स्तर पर की है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के माध्यम से आम लोगों से सुझाव एकत्रित करने के इस अभियान के तहत 1 करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव एकत्रित करने के लक्ष्य के साथ इस अभियान में जुट चुकी है। अभियान के प्रथम चरण में विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभांरभ राष्ट्रीय स्तर पर 26 फरवरी को हुआ तत्पश्चात 27 व 28 फरवरी को प्रदेश स्तर पर फिर जिले स्तर पर इसकी लॉन्चिंग हुई है। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में 27 फरवरी से 15 मार्च – विकसित भारत कोहोर्ट मिलन एवं संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न संस्थाओं के ज्ञापन एवं सुझाव लेंगे तथा विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों में हम जुटेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे।

साथ ही एलईडी प्रचार वाहनों के माध्यम से देश भर के 500 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही छोटी सभाएं आयोजित कर जनता से सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि घर-घर जनसंपर्क अभियान 08 मार्च से 10 मार्च तक होगा इस अभियान के तहत हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान में निकल कर सघन जनसंपर्क करेंगे और जनता से सुझाव एकत्रित करेंगे। प्रकोष्ठों के कार्यक्रम (27 फरवरी से 15 मार्च) के तहत जिला स्तरीय गोष्ठी एवं विधानसभा स्तर पर छोटी बैठकों के माध्यम से संबंधित कोहोर्ट से सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से जनजुड़ाव जनसंवाद और जनता से सतत संपर्क पर विश्वास रखती है और इसलिए हमारा नारा है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सबका विश्वास।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीका राम पटेल, संतोष दास, रूपेश दुबे, अनिल अग्रवाल, आकाश गुप्ता, विशाल सिंह देव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला संवाद प्रमुख
भाजपा सरगुजा।

अम्बिकापुर संवाददाता  – अजय गौतम

News36garh Reporter

Recent Posts

प्रेम प्रसंग मे फंसाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

संजय सोनी/राजनांदगांव - दिनांक 31.08.2024 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा…

9 mins ago

राजनांदगांव पुलिस की दूरदर्शी सोच और सामाजिक बदलाव की मुहिम “नवा बिहान” को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया गया दर्ज

संजय सोनी/राजनांदगांव - राजनांदगांव पुलिस की दूरदर्शी सोच और सामाजिक बदलाव की मुहिम “नवा बिहान”…

13 mins ago

जिले के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम खुर्सीपार खुर्द, खोलारघाट, कौहापानी क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का भ्रमण

संजय सोनी/राजनांदगांव - माओंवादियों द्वारा काल्पनिक एवं अव्यवाहरिक तथा विकास विरोधी विचारधाराओें के माध्यम से…

17 mins ago

गाँजा बिक्री करने वाला के साथ गौरेला निवासी गाँजा सप्लायर गिरफ़्तार

हेमचंद सोनी/दीपका/कोरबा - श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय…

22 mins ago

चाय वाले के पास 100 करोड़ रुपये, ठगी के लिए ऐसा रास्ता चुना की नटवरलाल भी हो जाता हैरान

रायपुर - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

39 mins ago

BRICS से पहले प्रेसवार्ता में पुतिन ने दिया भारत का उदाहरण, यूक्रेन युद्ध में पीएम मोदी की भूमिका को सराहा

रूस में अगले हफ्ते होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेसवार्ता…

45 mins ago