बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
बांगापाल व अन्य गांवों में लिया हालात का जायजा
जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात का जायजा लेने पहुंचे हैं। श्री बैज ने बंगापाल समेत अन्य गांवों में आपदा की स्थिति देखी, प्रभावितों से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गौतम, पूर्व विधायक देवती कर्मा, छविंद कर्मा, तूलिका कर्मा, सुलोचना कर्मा, शकील अहमद रिजवी सहित युवा कांग्रेस एनएसयू आई एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।










