Home चर्चा में पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर हत्या करने की नियत से...

पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

19
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह

प्रार्थी नवीन देंवागन थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28/08/25 के रात्रि 9:30 बजे उसका भाई धीरज देवांगन अपने दुकान कचहरी चौक को बंद कर रहा था उसी समय सभी आरोपियों द्वारा एक राय होकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर एवं जान से मारने की नियत से लोहे के लेग गार्ड, डंडा एवं चाकु नुमा हथियार से मारपीट किए मारपीट होता देख पास का दुकानदार बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट किए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर 01. कमलेश देवांगन उम्र 33 साल साकिन हनुमान धारा, वार्ड क 01, थाना चाम्पा जिला जांजगीर, 02. अखिलेश देवांगन उर्फ राजू देवांगन उम्र 26 साल साकिन हनुमान धारा, वार्ड क 01 थाना चाम्पा, 03. पंचराम पटेल उम्र 28 साल साकिन ग्राम परसखोल थाना बसना, जिला महासमुद हाल मुकाम हनुमान धारा, वार्ड क 01 थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत धारा-109, 296, 115 (2) 351(2), 3 (5) BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर एवम उपनिरीक्षक सत्यम चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here