Home चर्चा में लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: मालिक व पत्नी सहित 4...

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: मालिक व पत्नी सहित 4 लोगों की मौत, आसपास के घरों को नुकसान

39
0

लखनऊ में रविवार को पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई। हादसे में फैक्ट्री मालिक, उनकी पत्नी सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है,  क्योंकि मलबे की नीचे कई लोगों के दबे होने आशंका जताई जा रही है l

धमाके की गूंज लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि पड़ोसी मकानों की दीवारें दरक गईं और कई घरों की खिड़कियां टूट गईं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटा।

कुछ लोग सिलेंडर फटने की बात कर रहे है l फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया है और सुरक्षा की दृष्टि से जांच-पड़ताल जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here