Home चर्चा में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने देखा बाढ़ की तबाही का मंजर

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने देखा बाढ़ की तबाही का मंजर

15
0

(बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा)

तोकापाल। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में बाढ़ और अतिवृष्टि से मची तबाही का लगातार जायजा ले रहे हैं। आज उन्होंने चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के किलेपाल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। श्री बैज ने किलेपाल के धोबीपारा में बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान चित्रकोट के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शेखर ठाकुर, तोकापाल सहदेव नाग, जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज, पूर्व जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भंवर मौर्य, दिनेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी अनुराग महतो, रमेश कश्यप, नीतीश शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here