(बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा)
जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप के साथ महिलाओं ने सुनी मन की बात
बकावंड। विकासखंड में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण सुना। कई महिलाओं ने कहा कि मोदीजी के विचार प्रेरणादायक रहे। नारी शक्ति को मजबूत करने बाबत यह मोदीजी की सार्थक पहल रही है।
जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप ने बैठक आयोजन कर महिलाओं को मन से मजबूत किया। आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को सुनने के लिए क्षेत्र क्रमांक 18 की जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप के निवास में व्यवस्था की गई थी। तीन ग्राम पंचायतों के लोग उपस्थित रहे। महिलाओं की संख्या उत्साह जनक रही। झार उमरगांव, नाकागुड़ा, डोडरेपाल, छोटे देवड़ा के लोग मन की बात सुनने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान प्रमुख रूप से किरसन बघेल, रघुनाथ, नारायण, चंद्र देव, लखीधर, भागरथी, रामदयाल, दीनदयाल, रघुनाथ, पूरन, पदमू, मधु, सत्या, संपत, सागर पाल, सदाशिव मोर्य, प्रेमसिंह कश्यप, कमलसाय पाल, भुनेश्वर पाल, तुलसा कश्यप, पदमनी पाल, रैहनी बेसरा, रामू बघेल, जयदेव कश्यप, प्रहलाद मोर्य, ललिता कोसरे आदि उपस्थित थे।









